Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सत्य निरुपण आयोग के कार्यालय में द्वन्द्व पीडिति द्वारा धर्ना

 

२ चैत, काठमान्डू , आर एन यादव |
द्वन्द्व कालीन समय के घटना को सत्य तथ्य छानविन करने में उदासिनता दिखाने की निहु में  द्वन्द्व पीडितों ने  सत्य निरुपण तथा मेलमिलाप आयोग के पदाधिकारियों को राजीनामा मांग किया हैं  । आयोग के एक महिने इधर कोइ भी बैठक नही बैठने के समय द्वन्द्व पीडित ने न्याय के लिए छानविन और सिफारिस नही कर सकते हो तो जल्द ही राजीनामा देने के लिए आग्रह किया । अपना उजुरी छानविन के प्रक्रिया बारे वर्तमान अवस्था जानकारी के लिए  आयोग पहुँचे पीडितो को सुरक्षाकर्मी ने मुख्य गेट में ही रोक्ने के बाद  पीडितों ने वहीं  धर्ना देकर नारा जुलुस करने लगे  ।

यह भी पढें   नेपाल के ललितपुर में ऐतिहासिक 'श्री कुमारी छें' और 'न्यू कुमारी निवास' का उद्घाटन

Satya-Nirupan

आक्रोशित पीडित ने आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों को कहा कि आयोग कोइ राजनीति करने का जगह नही है  कहते हुये चेतावनी भी दी । आयोग ने  दो बर्ष १ महिना के समय बिना काम के गुजारा हैं , म्याद थप होने के बाद एक महिना के समय में एक बार भी बैठक नही बैठा हैं  । अध्यक्ष सूर्यकिरण गुरुङ और सचिव मणिराम ओझा एक महिना इधर कार्यालय नही आने पर भी पीडीतियो ने अपना आक्रोश प्रकट की हैं  ।
आयोग में दर्ता हुए ५८ हजार से ज्यादा उजुरी के  छानविन तथा अनुसन्धान में गम्भीर असर पड़ने की और  जल्द ही न्याय पाने की द्वन्द्व पीडित को अधिकार हैं,साथ् ही  पीडित ने अभी तक के  विवरण सार्वजनिक करने के लिए भी  मांग की  ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com