भारतीय राजदूत मन्जिवसिंह पुरी आज नेपाल आ रहे हैं

काठमान्डू , चैत ११,आर एन यादव
नेपाल के लिए नये भारतीय राजदूत मन्जिवसिंह पुरी आज शुक्रबार नेपाल आ रहे हैं । पूर्व भारतीय राजदूत रन्जीत रे अपने कार्यकाल पूरा कर भारत वापस लौटने के बाद उनके स्थान पर पुरी भारतीय राजदूत बन कर नेपाल आ रहे हैं ।
भारत ने मन्जिवसिंह को राजदूत में करने के बाद उनकी नियुक्ति पत्र नेपाल भेजी गई थी | तत् पश्चात नेपाल ने अनुमोदन किया था । नेपाल के लिए नए राजदुत पुरी ने इससे पहले यूरोपियन यूनियन, बेल्जियम और लक्जेम्बर्ग के राजदूत के रुप में काम कर चुके हैं । संयुक्त राष्ट्र संघ के लिए भी भारतीय प्रतिनिधि के रूप में काम कर चुके पुरी सन् १९८२ में भारतीय परराष्ट्र सेवा में प्रवेश किए थे ।

