Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिल्ली में देश और मधेश के विषय में चर्चा

 
received_1112557748871152
चैत्र, ११ गते, नई दिल्ली,भारत की राजधानी नई दिल्ली में युनाइटेड मधेशिज आफ नेपाली के अध्यक्ष संजय यादव तथा संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के पर्सा जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति में देश और मधेश की वर्तमान परिस्थिति एवं सामयिक विषय पर गहरी चिन्तन और चर्चा हुई । राज्य द््वारा सदियों से शोषण का शिकार होत ी आ रही समुदाय(मधेशी, मुस्लिम, थारु, जनजाति) द््वारा अपने जायज अधिकार के लिए संघर्षरत हैं । इसी विषय पर चर्चा केन्द्रित थी । विशेष भ्रमण में दिल्ली आए नेता यादव, ने कहा कि हम मधेश के हित के लिए सदैव संघर्षरत हैं और रहेंगे । संशोधन के बिना निर्वाचन का कोई औचित्य नहीं है । राज्य के द््वारा बार बार हो रही हिंसा की घोर निन्दा की गई । उन्होंने कहा कि वैचारिक रुप में भ्रमित जितनी भी संस्थाएँ हैं उन्हें एक धार में लाने की कोशिश की जा रही है । चर्चा में सबने कहा कि सीमांकन के मसले को हाशिए पर रखकर निर्वाचन सही नहीं है । अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि अब मधेश में मधेशी पार्टियों के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं है । इतिहास गवाह है कि मधेश के अधिकार प्राप्ति के लिए मधेशी पार्टी ही आगे रही है । उन्होंने कहा कि अब मधेशी जनता को किसी भ्रम में नहीं रहना चाहिए और निर्वाचन में शामिल होकर मधेशी पार्टियों का साथ देकर उन्हें जिताना चाहिए । उन्होंने यह भी कहा कि मधेशी दल को भी अपनी गलती सुधारनी होगी । शहीदों के बलिदान को और जनता की भावना की कदर करनी चाहिए । अध्यक्ष यादव ने कहा कि एक ओर तो मधेशी के रक्त से बने संंविधान पर हस्ताक्षर करते हैं और दूसरी ओर मधेशी के हितैषी बनते हैं । उन्होंने गिरगिट की तरह रंग बदलने वालों से मधेश की जनता को बचने की सलाह दी कहा कि ये सभी मौसमी मेढक की तरह हैं जो सिर्फ चुनाव के समय मधेश आते हैं और अपना राग अलापते हैं इनके लिए मधेशी सिर्फ एक वोट बैंक हैं और कुछ नहीं । इस बात को मधेशी की जनता को समझना होगा और अपना स्पष्ट निर्णय देना होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *