Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

_योगी कैब‌िनेट की पहली बैठक में बड़ा फैसला, किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ

 

aditynatha

_*लखनऊ.मधुरेश :-* उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आद‌ित्यनाथ की अध्यक्षता में कैब‌िनेट की पहली मीट‌िंग शुरू हो चुकी है। गौरतलब है क‌ि प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा क‌िया था क‌ि पहली कैब‌िनेट बैठक में क‌िसानों का कर्ज माफ कर द‌िया जाएगा, ऐसे ही कई वादों पर सबकी नजर ट‌िकी है।_
_योगी कैबिनेट की पहली बैठक सरकार बनने के 16 दिन बाद होने जा रही है और इस देरी के लिए कर्ज की माफी के चुनावी वादे को जिम्मेदार माना जा रहा है। सूबे के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही कह भी चुके हैं कि इसके लिए विभाग स्तर पर प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। राज्य सरकार ने उन किसानों की पूरी सूची तैयार कर ली है जिन्हें कर्जमाफी का फायदा मिलेगा।_

यह भी पढें   भारत चीन सीमा विवाद पर चर्चा के लिए आज डोभाल बीजिंग जा रहे

*_इन वादों के पूरे होने की आस_*
_*●* कॉलेज में दाखिला लेने वाले युवाओं को मुफ्त लैपटॉप व हर महीने एक जीबी डाटा!_

_*●* ग्रेड तीन व चार की सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू खत्म करना!_

_*●* पिछली सरकार की पक्षपात पूर्ण विवादित भर्तियों की जांच कराना!_

_*●* गन्ना किसानों का फसल बेचने के 14 दिन में पूरा भुगतान का वादा!_

_*●* सांप्रदायिक तनाव के कारण पलायन रोकने के लिए पुलिस में एक विशेष विभाग बनाने और हर जिले में एक डिप्टी कलेक्टर नियुक्त करने का वादा।_

यह भी पढें   नेपाल के लिए भारत से आज ही राहत सामग्री लेकर रवाना होगा वायुसेना का विमान

_*●* भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए सीएम सचिवालय में विशेष हेल्पलाइन बनाना।_

_*●* हर उद्योग में 90 फीसदी नौकरियां प्रदेश के युवाओं के लिए आरक्षित किया जाना।_

_*●* हर जिले में एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स गठित करना।_

_*●* सभी सरकारी कॉन्ट्रैक्ट में ई-टेंडरिंग व्यवस्था लागू करना।_

_*●* असंगठित श्रमिकों के लिए दीनदयाल सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत दो लाख तक सुरक्षा बीमा।_

_*●* बुंदेलखंड व पूर्वांचल विकास बोर्ड की स्थापना।_

यह भी पढें   केरल की कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया

_*●* भाजपा सरकार पिछली सरकार की कुछ योजनाओं केनाम बदलने का भी एलान कर सकती है।_

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com