Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान संशोधन होकर रहेगा : प्रधानमंत्री प्रचण्ड

 

prachand1
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ९ अप्रील ।
प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने कहा कि मधेशी मोर्चा और प्रमुख प्रतिपक्षी एमाले को भी मान्य होने के हिसाब से संविधान संशोधन का नया प्रस्ताव तैयार हो चुका है ।
रिपोर्टर्स क्लब के १९वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री प्रचंड ने बताया कि सभी को मान्य होने वाला संविधान संशोधन का नया प्रस्ताव जल्द ही संसद में दर्ज होगा ।

यह भी पढें   हिमलुङ हिमस्खलन में दो और शव बरामद

साथ ही उन्होंने ये विश्वास भी जताया कि नया प्रस्ताव पारित होने के बाद मोर्चा भी स्थानीय तह के चुनाव में शरीक होगा ।
मौके पर नेकपा एमाले के वरिष्ठ नेता झलनाथ खनाल ने कहा कि इस समय संविधान संशोधन से ज्यादा संविधान का क्रियान्वयन अहम है ।

कार्यक्रम में सूचना तथा संचार मंत्री सुरेंद्र कुमार कार्की ने दूरदराज गाँव की खबरों को प्रकाश में लाने का संचार जगत से आग्रह किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com