Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश के गाँव मे तेजी से बढता गठबन्धन का अभियान : मनोज बनैता

 

 

gathbandhanमनोज बनैता, सप्तरी, ९ अप्रिल । स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन का संयोजक डा. सीके राउत का संकल्प और विचार बड़ी तेजी से जनस्तर मे फैलाया जा रहा है । डा. राउत के संगठन से जुडे यूवा समर्थकों द्धारा शनिवार सप्तरी के विभिन्न गाँव मे पैदल यात्रा करके स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन के विषय मे लोगों कों दृष्टीकोण स्पस्ट करने की कोशिस की गई है । जिल्ला कार्यसमिति सप्तरी के आह्वान मे जमुनी मधेपुरा, मलेकपुर, सिम्राहा सिङ्गियोन, बेल्ही चपेना, कट्टी लगायत के ग्रामिण इलाके मे जाकर अभियान सञ्चालन किया गया है । डा. राउत का विचार और गिरफ्तारी लगायत के विषय मे गाँव गाँव जाकर गठबन्धन का समर्थकों ने जानकारी दी है । गठबन्धन का जिल्ला संयोजक सुरेन्द्र मधेशी, क्षेत्र नम्वर–४ का अध्यक्ष श्रवण कुमार शर्मा, प्रचार विभाग अध्यक्ष आलोक यादव, सदस्यगण देवनन्दन राजेश यादव, भीड नियन्त्रण अध्यक्ष विरेन्द्र मण्डल, सञ्जय यादव, शैलेन्द्र यादव लगायत के युवाओं ने उक्त अभियान को आगे बढाया है । इस कार्यक्रम मे चन्देश्वर मण्डल (किसान), प्रचार विभाग अध्यक्ष एवम् विद्यार्थी संयोजक सञ्जय कुमार यादव लगायत के विशेष उपस्थिति मे कार्यक्रम आयोजना किया गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *