अदालत के फैसले के विरुद्ध डा. सि के राउत पुनः गिरफ्तार, रूपन्देही ले जाने की संभावना
हिमालीनि डेस्क, काठमाण्डू चैत ३१ गुरुवार । ‘राज्य विरूद्ध संगठित अपराध’ में नेपाल प्रहरी द्वारा २०७३ माघ २० गते गिरफ्तार किए गए स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन के संयोजक डा. सीके राउत सहित ११ स्वराजी उपर २०७३ चैत २१ गते से चल रहे बयानबाजी और गरमागरम बहस के ७० दिन बाद आज सम्मानित सिरहा अदालत द्वारा डा. राउत सहित सभी को धरौटी पर छोड़ने का फैसला सुनाया गया |
आदेश में डा. सीके राउत से रू. १०,०००/- एवं बाँकी स्वराजियों से प्रति व्यक्ति रू. ५,०००/- धरौटी रकम लेने को कहा गया | बाहर उपस्थित रहे गठबन्धन कार्यकर्ता द्वारा आदेश अनुसार के सभी धरौटी रकम समय पर ही भर दिए गए थे | बाहर रिहा हुए डा. राउत एवं स्वराजियों का स्वागत में भब्य तैयारियाँ हो रही थी | सिरहा पुलिस के प्र.ना.नी. राजेन्द्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में डा. सीके राउत को अदालत भितर ही रूपन्देही पुलिस का गिरफ्तारी पूर्जी थमाते हुए बाहर ही बाहर लाया गया और फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है | बाँकी सभी स्वराजी रिहा हो चुके हैं | सम्मानित अदालत के रिहाई आदेश अनुसार धरौटी रकम भर देने के बाद भी नेपाल प्रहरी द्वारा वही राज्य विरूद्ध संगठित अपराध मे फिरसे गिरफ्तार किये जाना सम्मानित अदालत के फैसला का अपमान बरावर है | डा. राउत के साथ रहे अन्य नौ स्वराजीयों की रिहाई के स्वागत में समर्थकों ने सिरहा मे भव्य प्रदर्शन किया डेढ सौ से अधिक मोटर साईकल एवं अनगिनत लोगों की सहभागिता मे रैली निकाल कर स्वराजीयों को बधाई दिया गया साथ ही डा. राउत की गिरफतारी के बिरुद्ध नाराबाजी के सँग अदालत के फैसला का सम्मान करते हुए डा. राउत को अविलम्व रिहा करने के लिए जोरदार आवाज उठाया गया । डा. राउत को आज ही रूपन्देही ले जाने की संभावना है |


