Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मंडप से दुल्हन भगाया दुल्हेंको, कहीं भाग यहां से, नहीं करूंगी शादी

 

marrage
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २३ अप्रील ।
समस्तीपुर जिले में दूल्हे को शराब पीकर शादी करने आना महंगा पड़ गया। मंडप में दूल्हे को नशे में देख दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। दूल्हे को वापस बिना शादी किये ही लौटना पड़ा।
प्रखंड की अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत के उदयपुर में शुक्रवार देर शाम एक नशेड़ी दूल्हे को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। पंचायत के बाद शनिवार सुबह दूल्हे को बैरंग लौटाया। गांव के राम पुकार राम की पुत्री की शादी मुफस्सिल थाने के डढिय बेलारी निवासी राम सकल राम के पुत्र मोहन कुमार से तय थी। गाजे–बाजे के साथ वर पक्ष बरात लेकर आए।
दूल्हे ने रास्ते में ही अत्यधिक नशापान कर लिया था। दरवाजा लगने से पूर्व वह कार से निकलकर हरकत करने लगा। बाजावाले को गाली-गलौज करने लगा। वहीं, गांव की युवतियों को पकड़ कर डांस करने लगा।
पहले तो गांव वालों ने पहले समझाने-बुझाने का प्रयास किया। जब वह नहीं माना तो कन्या पक्ष वालों ने विवाह से इन्कार करते हुए दूल्हा समेत उसके रिश्तेदारों को बंधक बना लिया।
सुबह पंचायत के बाद दूल्हा और उसके परिजनों को बैरंग लौटा दिया गया। इस शर्त पर मुक्त किया गया कि वह दोपहर तक उपहार का सामान लौटा देगा। लेकिन, देर शाम सामान नहीं लौटाया था।
बताया जा रहा है कि लड़की ने इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दी है। वहीं, लड़का अनपढ़ है। वह ताड़ी उताडन का काम करता था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *