राजपा और फोरम के शीर्ष नेताओं का सरकार के साथ किसी भी सहमति से इनकार

बैसाख ११ गते
रविवार बिराटनगर में आयोजित विरोधसभा में राष्ट्रीय जनता पार्टी के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर और संघीय समाजवादी फोरम के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि संविधान संशोधन के बिना चुनाव में जाने की संभावना ही नहीं है । संचार माध्यम द्वारा चुनाव में जाने की खबर प्रकाशित किए जाने पर विरोध जताते हुए शीर्ष नेताओं ने कहा कि संचार माध्यम भ्रामक समाचार प्रकाशित कर रहें हैं ।
संघीय समाजवादी फोरम अध्यक्ष यादव ने कहा कि, ‘संविधान संशोधन जब तक नहीं होगा यह देश चुनाव में नहीं जाएगा ।
मधेसी मोर्चा में आवद्ध राष्ट्रीय जनता पार्टी के अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि हमें अलग करने की कोशिश की जा रही पर संशोधन के बिना कोई चुनाव सम्भव नहीं है । उन्होंने कहा कि सरकार से कोई समझौता नहीं हुआ है ।

