Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आखिरकार जीत मोर्चा का हुआ, संशोधन और दों चरणों मे चुनाव करानें के लिए सत्तारुढ़ राजी

 

morcha-with-prachand
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २४ अप्रील ।
सरकार ने स्थानीय तह के चुनाव को दों चरणों में सम्पन्न करने का निर्णय किया हैं । मंत्रीपरीषद की सिंहदरबार में हुई बैठक ने संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा और संघीय गठबन्धन से आबद्ध दलों के साथ हुई समझौतें के अनुसार चुनाव को दों चरणों में सम्पन्न करने का निर्णय किया ।
सरकार के प्रवक्ता एवं सूचना तथा संचार मंत्री सुरेन्द्र कुमार कार्की से मिली जानकारी के मुताबीक बैशाख ३१ गतें प्रदेश न ३, ४ और ६ में पहलें चरण का चुनाव ,इस तरहा ,आनेवालें जेठ ३१ गतें प्रदेश न १ ,२ ,५ और ७ में दुसरे चरण के चुनाव को सम्पन्न करने का सरकार ने निर्णय किया हैं ।
सरकार ने मोर्चा और गठबन्धन को तुरन्त हि आन्दोलन के कार्यक्रम को वापस लेकर चुनाव में सरीक होने का आग्रह किया ।
इसतरहा, प्रतिपक्षी दलों को परीमार्जीत संविधान संशोधन प्रस्ताव को पारीत करने के लिए सहयोग करने का आग्रह सरकार ने किया हैं ।
बैठक ने २ और ५ न प्रदेश में स्थानीय तह की संख्या को बढाने के लिए उपप्रधानमंत्री कमल थापा के संयोजकत्व में गठीत परामर्श समिति में सदस्य संख्या बढाकर अन्य दलों को भी शामिल करने का निर्णय किया हैं ।
इसतरहा, बैठक ने संविधान संशोधन पस्ताव पारीत होने के बाद सिमांकन आयोग गठीत करने का निर्णय किया । सरकार द्धारा चुनाव के बिषय में किए गए निर्णय से पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने चुनाव आयोग के पदाधिकारीओं के साथ आज परामर्श किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com