Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गर्मियों मे सुन्दर त्वाचा राखना हैं तो यें टिप्स जरुर अपनायें

 

face
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २४ अप्रील ।
गर्मियों में अपनी स्क्रिन को धूप और धूल से बचाने के लिए हम क्या–क्या नहीं करते । कभी चेहरे को कपड़े से ढकते हैं तो कभी उस पर महंगी से महंगी सनस्क्रीन लगाते है । इन सब के बावजूद चेहरे पर टैनिंग हो ही जाती है ।

अगर आप इन गर्मियों में अपने चेहरे की रौनक को बरकरार रखना चाहती हैं तो बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने की बजाय किचन की इन चीजों का इस्तेमाल करे । ये न केवल आपकी त्वचा को गर्मी में झुलसने से बचाएंगी, बल्की चेहरे की रौनक भी बनी रहेगी ।

त्वचा के लिए सबसे कारगर है खीरा । खीरा पेट को ठंडक देने के साथ स्क्रीन को भी तरोताजा रखने में मददगार होता ह । किचन में मौजूद कुछ चीजों को खीरे के साथ मिक्स कर आप अच्छा पैक बना सकती है । जानिये, इन गर्मियों में आप कैसे अलग–अलग पैक बनाकर अपने चेहरे की नमी को बरकरार रख सकती है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री ने कहा - खुद लेंगे निर्णयगृह मंत्री सुधन गुरुङ, मंत्रिपरिषद् बैठक में उठे सवाल

खीरा और दही
खीरे और दही को मिलाकर पेस्ट तैयार कर ले । इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करे । थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो ले । अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो यह आपके लिए और भी अच्छा है ।

खीरा और एलोवेरा
खीरा और एलोवेरा दोनों ही त्वचा के लिए बहुत अच्छे होते है । सबसे अच्छी बात यह है कि दोनों आसानी से मिल भी जाते है । आज कल हर घर में लोग एलोवेरा लगाकर रखते है । खीरे का पेस्ट बना लें और इसमें ज्ञ चम्मच एलोवेरा जेल डालकर मिला ले । इसमें ज्ञ चम्मच नींबू का रस भी मिला ले । चेहरे पर लगाएं और सूखने दे । धो ले । यह पैक एंटी–एजिंग का काम करता ह ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

खीरा और ओट्स
गर्मियों में डेड स्किन की समस्या आम है । ऐसे में डेड स्किन हटाने के लिए आप खीरे और ओट्स से बना फेसपैक लगा सकती है । खीरे, ओट्स और हल्दी को मिलाकर चेहरे पर लगाए । थोड़ी देर पानी ठंडे पानी से धो ले ।

चेहरे के बाल हटाने से पहले इन छ बातों पर जरूर गौर कर लें

खीरा और संतरे का जूस
खीरे और संतरे के जूस को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना ले । इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो ले । यह चेहरे में चमक के साथ–साथ टाइटनेस भी लाएगा.

यह भी पढें   रक्तदान करने से शरीर कमजोर नही होती

खीरा और बेसन
आधा खीरा, बेसन और एक चम्मच नींबू का पेस्ट तैयार कर ले । इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो ले । चेहरे पर ग्लो आएगा और डेड स्कनि भी खत्म होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *