बाल बिवाह करना धर्म नही पाप है : नेपालगञ्ज में बाल बिवाह बिरुद्ध रैली
नेपालगन्ज,(बाके), पवन जायसवाल, २०७४ जेष्ठ २ गते ।
बाल बिवाह करना धर्म नही यह पाप है कहते हुये मूल नाराओं के साथ नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं.१६ अन्तरगर्त जैसपुर में बालबिवाह बिरुद्ध अभियान अन्तरगत बाल बिवाह अन्त्य के लिये बाल बिवाह बिरुद्ध रैली निकाली गई ।
नेपाल मुस्लिम समाज बिकास चेतना केन्द्र बाके की आयोजन में और उस अन्तरगत रहा रिफलेक्ट सर्कल, महिला अधिकार मञ्च, बाल क्लब किशोरी समूह तथा जैसपुर के अगुवाओं की सहकार्य में जैसपुर को बालबिवाह मुक्त बनाने की उद्देश्य से वह रैली निकाली गई थी ।
समाज में फैली बिकृति अन्त्य करने के लिये सभी लोगों को एक जुट होकर आगे बढने के लिये आयोजक ने बताया , वह रैली निकालकर बालबिवाह से उत्पन्न होनेवाली समस्या की बारे में मुस्लिम समाज की कार्यक्रम संयोजक रुबी खान ने जानकारी दी । वडा कार्यालय परिसर से सुरुहुआ रैली पुरे वडा के प्रत्येक टोल टोल में जा कर पुनः वडा कार्यालय परिसर में पहुचकर कोण सभा में परिणत हुआ था । कोण सभा में बोलते हुये रिप्लेक्ट सर्कल के अध्यक्ष बाबादेई रैदास ने कही “हमारी समुदाय में धर्म के लिये करने वाली बाल बिवाह धर्म नही वह पाप है ।” महिला अधिकार मञ्च जैसपुर की अध्यक्ष बानो इद्रीसी ने भी कही “शिक्षा से बञ्चित कराकर हमारी समुदाय में कर रहें बालबिवाह एक जघन्य अपराध है इस को सभी लोग मिलकर अन्तय करना जरुरी रहा है । यह हमारी समुदाय लगायत देश को खुकुला होते जा रहा है त्यसर्थ अब बालबिवाह करना और करानेवालों को कडी से कडी दण्ड और सजाए की ब्यवस्था होना चाहिए ।” कही थी ।
उसी अन्तरगत नेपाल मुस्लिम समाज की कार्य क्षेत्र अन्तरगत रहा सभी जगाह में रैली सम्पन्न करके जिला स्तर में भी बृहत रैली करने की अभियान रही कार्यक्रम संयोजक रुबी खान ने बतायी । वह कार्यक्रम में सैकडों से अधिक लोगों की उपस्थिति रही थी ।

