Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अरसों बाद पर्दा पर लौटी मनिषा कोइराला, लोगों के उमीदें जुटी

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १७ मई ।
एक्ट्रेस मनीषा कोइराला एक बार फिर फिल्मों में नजÞर आएंगी। उनकी पहली फिल्म ‘डिअर माया’ २ जून को रिलीजÞ होगी । ‘बाँम्बे’ और ‘दिल से’ जैसी दमदार फिल्में करने वाली मनीषा कोइराला एक पावरफुल स्टोरी के जरिये कर रही हैं वापसी । वो एक ऐसी महिला की भूमिका निभा रही हैं, जो ३० सालों से घर से बाहर नहीं निकली है ।
फिल्म ‘बाँम्बे’ और ‘दल से’ जैसी अवार्ड विनिंग फिल्में करनेवाली एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने एक लंबे अर्से तक ब्रेक ले रखा था ।

यह भी पढें   तराई की तपिश : तनाव के पीछे छिपा मास्टरप्लान - डा.विधुप्रकाश कायस्थ

 

लेकिन अब वह फिल्मों में अपनी सेकंड इनिंग दोबारा शुरू कर रही हैं । सभी की नजÞर इस बात पर थी कि फिल्मों में दोबारा वापसी करने पर मनीषा कोइराला किस प्रकार की फिल्मों में काम करने वाली हैं। इस बात का खुलासा फिल्म ‘डिअर माया’ के ट्रेलर को देख कर हुआ । इस फिल्म में माया का किरदार निभा रहीं मनीषा कोइराला पिछले ३० सालों से एक मकान से नहीं निकलने वाली वृद्ध हो रही महिला की भूमिका में दिखाई देंगी।

यह भी पढें   स्वराज्य : वैदिक और आधुनिक चिंतन के परिप्रेक्ष्य में : केशवप्रसाद चौलागाईं (धर्माचार्य)

 

फिल्म के ट्रेलर लाँन्च के दौरान इस बारे में फिल्म की निर्दे्शिका सुनैना भटनागर ने कहा कि, मैंने एक खबर पढ़ी थी जिसमें ज्ञढडद्ध के सिख दंगों के बारे में था। उसमें लिखा था एक महिला ने दंगे होते हुए देखे और वह उसके बाद कभी भी घर से नहीं निकली । मैंने वह खबर पढ़ी और वह मेरे दिमाग में रह गया। वह महिला अपने घर में छुपकर ३० साल तक रही और यह मेरे दिमाग में रह गया। इससे इस कहानी का जन्म हुआ।’

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 3 अक्टुबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

इस मौके पर फिल्म के बारे में आगे बताते हुए सुनैना भटनागर यह भी कहती हैं कि ‘शिमला का चुनाव इसलिए किया कि इस फिल्म में दो लडकियों की भी कहानी है जो जवान हो रही हैं । शिमला में पुराने और नये दोनों तरह के मकान देखने मिलते हैं । इसलिए शिमला का चुनाव किया ।’ फिल्म ‘डिअर माया’ का निर्देशन सुनैना भटनागर ने किया है । फिल्म २ जून को रिलीजÞ हो रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com