Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेनचेस्टर में आतंकी हमला : १९ की मौत, कई घायल

 

२३ मई

लंदन. ब्रिटेन के शहर मैनचेस्टर में सोमवार रात आतंकी हमला हुआ। इसमें 19 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 50 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। हमला उस वक्त हुआ, जब यहां के मैनचेस्टर एरिना में अमेरिका सिंगर अरियाना ग्रांडे का कॉन्सर्ट चल रहा था। ब्रिटेन की पीएम थेरेसा में ने एक बयान में कहा कि यह आतंकी हमला है।  जुलाई 2007 के बाद हुआ ये सबसे बड़ा हमला है, जब लंदन में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।  यह हमला मैनचेस्टर एरिना में टिकट विंडो के पास हुआ। ऐसा कहा जा रहा है ब्लास्ट शो के आखिरी गाने के वक्त हुआ। ब्रिटेन में उस वक्त रात के करीब 10 बजकर 35 मिनट हो रहे थे। इस एरिना के पास विक्टोरिया रेलवे स्टेशन है। वहीं, पास में नेशनल फुटबॉल म्यूजिम भी है। यह काफी बिजी इलाका है।मैनचेस्टर एरिना यूरोप का सबसे बड़ा इनडोर स्टेडियम है, जो 1995 में खुला था। यहां कई बड़े कॉन्सर्ट और गेम्स का आयोजन होता रहता है। कॉमनवेल्थ गेम्स भी यहां हो चुके हैं।

यह भी पढें   बैंकक के पब में लगी आग, २७ की मृत्यु, ६३ लोग घायल

आतंकवादियों ने मैनचेस्टर एरिना में अमेरिकन पॉप सिंगर अरियाना ग्रांडे के कॉन्सर्ट को निशाना बनाया। प्रोग्राम में उस वक्त करीब 10,000 लोग मौजूद थे। इस एरिना की कैपिसिटी 21,000 है। इस कॉन्सर्ट में ज्यादातर यूथ थे। मारे गए लोगों के बारे में पुलिस ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है। सिंगर ग्रांडे के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि वे इस हमले में सुरक्षित हैं . वैसे इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने नहीं ली है।इस हमले के बाद पीएम थेरेसा ने अपना इलेक्शन कैम्पेन रोक दिया है। इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई है। ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, दो धमाके होने की खबर है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इसे आतंकी हमला मानकर चल रही है। पूरे इलाके को बंद कर दिया गया है। विक्टोरिया रेलवे स्टेशन पर रेल की आवाजाही को बंद कर दिया है।कॉन्सर्ट में मौजूद लोगों का कहना है कि उन्होंने दो तेज धमाकों की आवाज सुनी। एक शख्स ने बताया, ‘बहुत तेज ब्लास्ट हुआ और हर तरफ चीख-पुकार मच गई। हम सब वहां से बाहर की ओर दौड़े। 22 साल के एक चश्मदीद ने बीबीसी को बताया, “सभी भाग रहे थे। कुछ लोग चिल्ला रहे थे कि उन्होंने ब्लड देखा, जबकि दूसरे कुछ लोग कह रहे थे कि ये बैलून के फटने की आवाज थी।”

यह भी पढें   भारतीय विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनु महावर आज नेपाल दौरे पर

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed