Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानन्याधीश कार्की विरुद्ध के महाभियोग प्रस्ताव आगे न बढाने की प्रक्रिया सुरु

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २९ मई ।
प्रधानन्यायाधीश सुशीला कार्की के विरुद्ध व्यवस्थापिका संसद सचिवालय में दर्ज महाभियोग प्रस्ताव को आगे न बढाने की प्रक्रिया शुरु हुई है ।

महाभियोग प्रस्ताव के मुख्य प्रस्तावक नेपाली कांग्रेस के सांसद मीन बहादुर विश्वकर्मा और मुख्य समर्थक माओवादी केंद्र के प्रमुख सचेतक टेकबहादुर बस्नेत ने ही आज व्यवस्थापिका संसद सचिवालय में महाभियोग को आगे न बढ़ाने का प्रस्ताव पेश किया ।

प्रस्ताव में वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति के मद्देनजर महाभियोग प्रस्ताव को अनुपयुक्त बताते हुए प्रस्ताव को आगे न बढ़ाने का अनुरोध किया गया है ।

यह भी पढें   आमूलचूल परिवर्तन का समय : बदलते दौर में सोच, व्यवस्था और जीवनशैली को बदलने की जरूरत

वहीं सभामुख ओनसरी घर्ती के प्रेस सलाहकार बबिन शर्मा के मुताबिक महाभियोग प्रस्ताव को आगे न बढ़ाने की दलील के साथ प्रस्ताव बेशक पेश हुआ है, पर इस बारे में और विचार–विमर्श होना बाकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com