दिवंगत काँग्रेस नेता रामहरि जोशी का आज होगा अंतिम संस्कार
३० असार, काठमाडौं ।
दिवंगत कांग्रेस नेता रामहरि जोशी का आज अन्तिम दाहसंस्कार किया जाएगा । इसके पहले उनके पार्थिव शरीर
को श्रद्धान्जलि के लिए नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय कार्यालय सानेपा में रखा गया है ।
नेपाली कांग्रेस के मुख्य सचिव कृष्णप्रसाद पौडेल के अनुसार, जोशी का शव सुबह ८ः०० बजे से १०ः०० बजे तक पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में रहेगा ।
१० बजे के बाद उनके शव को पशुपति आर्यघाट ले जाया जाएगा जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा ।
बिसं. १९८३ में सर्लाही जिला में आपका जन्म हुआ था । गुरुवार को जोशी का उपचार के क्रम में ग्राण्डी अस्पताल में निधन हुआ । जोशी लम्बे समय से दम और निमोनिया से पीडित थे ।
आजीवन पार्टी और प्रजातन्त्र के लिए लडने वाले जोशी नौ वर्षों तक जेल में रहे । वो २०४८ में गिरिजाप्रसाद कोइराला के नेतृत्व के सरकार में पर्यटन तथा नागरिक उड्डयनमन्त्री के रुप में काम कर चुके थे । जोशी आजीवन मूल्य, निष्ठा और इमान की राजनीति करने वाले नेता के रुप में पहचाने जाते रहे ।


