निरहुअा ने दिया ताेहफा अपनी माँ काे
१५ जुलाई
हाल ही में भोजपुरी फिल्म ‘सिपाही’ का फर्स्ट लुक जारी हुआ। फिल्म में निरहुआ दमदार पुलिसवाले के रोल में नजर आ रहे हैं। हर रोल पर अपनी छाप छोड़ने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की फैमिली आज भी गाजीपुर के टंडवा गांव में ही रहता है। वे अपनी फैमिली के लिए तीन मंजिला आलीशान बंगला बनवा रहे हैं।
– मां चंद्रज्योति ने बताया, “मेरे पति कोलकाता की फैक्ट्री में 4500 रुपए की नौकरी करते थे। दिनेश और उसका छोटा भाई प्रवेश पिता के साथ ही कोलकाता में रहते थे। तब हमारी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। ये तीनों आगरपाड़ा की झोपड़पट्टी में रहते थे। दिनेश कहता था कि मां एक दिन तुम्हारे लिए सपनों का महल बनवाऊंगा। आज बेटे ने अपना वादा पूरा कर दिया है।”
– “गांववाले इस घर को देखकर तारीफें करते नहीं थकते। लोग कहते हैं कि आसपास के दर्जनभर गांवों में किसी के पास ऐसा मकान नहीं है, जैसा कि मेरे बेटे ने बनवाया है।”
– “गांववाले इस घर को देखकर तारीफें करते नहीं थकते। लोग कहते हैं कि आसपास के दर्जनभर गांवों में किसी के पास ऐसा मकान नहीं है, जैसा कि मेरे बेटे ने बनवाया है।”