Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अर्थमंत्रालय को कर निराकरण आयोग ऐन २०३३ को जल्द से जल्द खारिज करने का निर्देश

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १७ जुलाई ।
व्यवस्थापिका संसद अर्थ समिति ने अर्थमंत्रालय को कर निराकरण आयोग ऐन २०३३ को जल्द से जल्द खारिज करने का निर्देश दिया है ।

इस ऐन के आधार पर गठित कर निराकरण आयोग द्वारा दी गई कर छूट विवादित होने के बाद अर्थ समिति की आज की बैठक ने ऐसा निर्देश दिया है ।

बैठक ने अनियमित कर छूट के बारे में अध्ययन करने के लिए ९ सदस्यों की राजस्व छली तथा कर अनियमितता अध्ययन उपसमिति का भी गठन किया है ।

यह भी पढें   बिहार से छः नेपाली बच्चों का उद्धार

उप–समिति को २ महीने के भीतर कर निराकरण आयोग के जÞरिए किए गए निर्णयों का अध्ययन कर रिपोर्ट पेश करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है ।

बैठक में अर्थमंत्री ज्ञानेंद्र बहादुर कार्की ने कहा कि कर छली और छूट की किसी भी घटना के दोषी पर कार्रवाई करने को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *