Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साबित हुआ, एल्कोहल पीने से बढ़ती है मेमोरी (जानिए शराब पीने की फायदें)

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २९ जुलाई ।
एल्कोहल को लेकर एक आम मान्यता है कि यह शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए ठीक नहीं होती । अगर आपको भी ऐसा ही लगता है तो एल्कोहल के बारे में अपनी ये सोच बदल लें । क्योंकि एक हालिया अध्ययन की रिपोर्ट में एल्कोहल के फायदे गिनाए गए हैं ।

यह अध्ययन यूके की यूनिवर्सिटी अाँफ एक्सेटर के शोधकर्ताओं ने किया है । शोधकर्ताओं के अनुसार एल्कोहल पीने से याद रखने की क्षमता में इजाफा होता है । शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि एल्कोहल पीने वाले लोगों की मेमोरी पावर ऐसे लोगों से ज्यादा है, जो एल्कोहल नहीं पीते ।
शोध के दौरान डड सोशल ड्रिंकर्स को एक वर्ड लर्निंग का टास्क दिया गया । इस अध्ययन में प्रतिभागियों को दो हिस्सो में बांट दिया गया । एक ग्रुप को जितनी मर्जी एल्कोहल पीने के लिए कहा और दूसरे ग्रुप को एल्कोहल पीने से मना किया गया । दूसरे दिन सभी प्रतिभागियों ने वही टास्क दोबारा किया और नतीजों में पाया गया कि जिन्होनें एल्कोहल पी थी उनको चीजें ज्यादा याद थीं ।
यूनिवर्सिटी अाँफ एक्सेटर की प्रोफेसर सेलिया माँर्गन का कहना है कि वर्ड लर्निंग का टास्क सिर्फ एल्कोहल पीने वाले ही नहीं, बल्कि ज्यादा एल्कोहल पीने वालों ने ज्यादा बेहतर किया ।

यह भी पढें   देश के कुछ जिलों में बाढ़ का खतरा

हालांकि माँर्गन ने ये भी बताया कि इस बात के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन ये माना जा रहा है कि एल्कोहल किसी भी नये हुए अभ्यास को ब्लाँक कर देती है । इसलिए ब्रेन में और रिसोर्सिस होते हैं जो किसी भी नई याद की गई इंफोर्मेशन को लंबे समय तक याद रखने में मदद करते हैं ।

इस थ्योरी में हिप्पोकैम्पस, जो ब्रेन में मेमोरी का एक खास हिस्सा है । ये यादों को समाहित करने के लिए यादों को लंबी अवधि में ट्रांसफर कर देता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com