Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुल क्षतिग्रस्त होने से जोगबनी का अन्य क्षेत्रों से सम्पर्क जल्द ही भंग हो सकता है

 

माला मिश्रा (बिराटनगर )मीरगंज परमान नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने से भारत- नेपाल अन्तरराष्ट्रीय सीमा सहित जोगबनी का अन्य क्षेत्रों से सम्पर्क जल्द ही भंग हो सकता है।

पुल का एक पाया बाढ मे धस जाने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने इस मार्ग पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दिया है । जानकारों की मानें तो परमान नदी पर बना उक्त पुल पूर्व से ही जर्जर होकर धंसने के कगार पर था लेकिन प्रशासन द्वारा पूर्व में इसके मरम्मत कर खानापूर्ति कर अपना पल्ला झाड़ लिया था ।

यह भी पढें   विराटनगर के प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय चिकित्सक डॉ के एन ठाकुर का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

लेकिन बाढ़ की त्रासदी के बाद यह पुल कभी भी दुर्घटनाग्रस्त हो पूरे सीमांचल से जोगबनी का सम्पर्क भंग हो सकता है। रेलमार्ग से पहले ही जोगबनी सम्पर्क विहीन हो चुका है। आवागमन का एक मात्र सड़क मार्ग भी संपर्क विहीन होने के कगार पर है। लोगों का कहना है कि बाढ़ ने पहले ही सब कुछ छीन लिया अब सडक मार्ग भी भंग होने के कगार पर है।

इस संबंध मे जोगबनी पुलिस ने बताया कि पुल की स्थिति को देखते हुए भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दिया गया है पुलिस पुल की निगरानी कर रही है। बता दे कि इस रास्ते नेपाल के पूर्वांचल इलाको के सैकड़ो कालकरखाने के सामग्री पहुचने का प्रमुख रास्ता है । इसके बंद होने से उद्योगी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा ।

यह भी पढें   विराटनगर के प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय चिकित्सक डॉ के एन ठाकुर का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com