Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उत्तर प्रदेशमे बीच सड़क नाबालिग छात्रा को छेड़ा, शोर मचाया तो तलवार से काट दिया हाथ

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बुधवार को दिनदहाड़े हैवानियत की हदें पार कर देने वाली एक घटना सामने आई। यहां एक युवक ने बीच सड़क तलवार से हमला कर नाबालिग लड़की का एक हाथ काट दिया। इस हमले में लड़की के दूसरे हाथ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर हालत में उसे पहले तो जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ चल रही है। पुलिस के मुताबिक मामला एकतरफा प्‍यार का मालूम हो रहा है। जानकारी के मुताबिक शहर के बाबूराम सर्राफ नगर में रहने वाली 15 साल की एक नाबालिग छात्रा बुधवार को निघासन सड़क से गुजर रही थी। तभी रोहित चौरसिया नामक युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी कुछ देर बाद तलवार लेकर आया और उसे बीच सड़क दौड़ाने लगा।

यह भी पढें   ईरान–अमेरिका जंग में भी मजबूत रही भारत की अर्थव्यवस्था

सका पीछा करते हुए वह लड़की के पास पहुंचा और उसका हाथ काट दिया। लड़की का दाहिना हाथ भी गंभीर रुप से घायल हो गया। रोहित ने तलवार से उसपर कई बार हमला किया, जिससे उसके सि‍र में भी गंभीर चोटें आई हैं।लड़की के चिल्‍लाने की आवाज सुनकर स्‍थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और रोहित को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ कर रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *