Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उत्तर काेरिया ने फिर किया मिसाइल परीक्षण जापान के समन्दर में गिरा

 

सियोल, एजेंसी।

तमाम वैश्विक प्रतिबंधों और दबावों के बावजूद उत्‍तर कोरिया परमाणु कार्यक्रम को लेकर अपने रुख पर अड़ा हुआ है। मंगलवार को एक और मिसाइल परीक्षण किया गया। इस बार मिसाइल जापान के ऊपर से होते हुए उत्‍तरी प्रशांत महासागर में जा गिरी। इस कदम से इलाके में तनाव बढ़ गया है।

वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर कोरिया ने अपने आक्रामक रवैये से अमेरिका और उसके करीबी सहयोगी को स्पष्ट कर दिया है कि वॉर गेम में वह पीछे नहीं हटेगा। उधर, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने अमेरिका से उत्तर कोरिया पर दबाव बढ़ाने को कहा है। उन्‍होंने कहा कि जापानी लोगों की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

यह भी पढें   ककरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले ही सीजेपी के संस्थापक सहित ६०० समर्थक गिरफ्तार

सियोल के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टॉफ ने कहा कि उत्‍तर कोरिया की इस मिसाइल ने 2,700 किलोमीटर की दूरी तय की और 550 किलोमीटर की अधिकतम ऊंचाई तक गई। मिसाइल को उत्तरी जापान के होकाइदो आइसलैंड के ऊपर से दागा गया। माना जा रहा है कि 2009 के बाद यह पहली बार है, जब उत्‍तर कोरिया की मिसाइल ने जापान को पार किया है।

आपको बता दें कि इस साल उत्‍तर कोरिया ने लगातार और तेजी से मिसाइल परीक्षण किए हैं। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि उत्तरी कोरिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल खत्म होने से पहले ऐसा हथियार हासिल कर सकता है, जिसके जरिए वह अमेरिका को निशाना बना सकता है। हाल ही में अमेरिकी पैसिफिक क्षेत्र के गुआम द्वीप पर मिसाइल हमले की धमकी दी गई थी।

यह भी पढें   नेपाल और यूरोप के वैज्ञानिकों के बीच सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन आयोजित

दक्षिण कोरिया ने कहा है कि वह अमेरिका के साथ स्थिति का विश्लेषण कर रहा है, ताकि उत्‍तर कोरिया के अगले कदम से पहले तैयारी की जा सके। विश्लेषकों का अनुमान है कि उत्तर कोरिया ने मध्यम दूरी की नई मिसाइल का परीक्षण किया होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com