Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जापान की राजकुमारी की पसन्द अाम अादमी

 

टोक्यो, रायटर।

४ सितम्बर

जापान के शाही परिवार ने रविवार को कहा कि सम्राट अकिहितो की बड़ी पौत्री राजकुमारी माको अपने पूर्व सहपाठी केई कोमुरो से शादी रचाएंगी। वह आम नागरिक हैं। इस वजह से राजकुमारी को शाही परिवार छोड़कर आम नागरिक की तरह जीवन बिताना होगा। इससे शाही परिवार और छोटा हो जाएगा।

माको शाही परिवार के चार पोते-पोतियों में सबसे बड़ी हैं। इनके बाद उनकी छोटी बहन काको, भाई हिसाहितो और क्राउन प्रिंस नारुहितो की बेटी आइको हैं। शाही परिवार के लगातार छोटा होने से इस बात की आशंका जताई जाने लगी है कि हिसाहितो अंतिम प्रिंस हो सकते हैं। गद्दी के चार उत्तराधिकारियों में दस वर्षीय हिसाहितो भी शामिल हैं। इस साल जून में जापान की संसद ने सम्राट अकिहितो के पदमुक्त होने की स्वीकृति दे दी थी।

यह भी पढें   कर्णाली बस हादसा – लापता लोगों में से चार की पहचान

दो सदी में ऐसा पहली बार होगा जब कोई सम्राट दायित्व मुक्त होगा। उनकी जगह साल 2018 के अंत तक क्राउन प्रिंस नारुहितो जापान के अगले सम्राट बन सकते हैं। 83 वर्षीय अकिहितो ने पिछले साल उम्र और खराब सेहत का हवाला देकर शाही दायित्वों से मुक्ति की इच्छा जताकर सबको चौंका दिया था। प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे अकिहितो हार्ट सर्जरी भी करा चुके हैं। वह पिछले करीब तीन दशक से सम्राट हैं।

यह भी पढें   कनाडा फीफा विश्वकप २०२६ से बाहर

राजकुमारी माको की पंसद केई कोमुरो टोक्यो के एक विधि कार्यालय में काम करते हैं। दोनों ने साथ में इंटरनेशनल क्रिस्चन यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की। इसके बाद माको ने लीसेस्टर यूनिवर्सिटी से मास्टर की डिग्री ली और इस समय एक म्यूजियम में शोधकर्ता के तौर पर काम कर रही हैं।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *