महानगर को कर देने से इन्कार करने वाले ही मेयर पद के दावेदार

वीरगंज, १९ भाद्र ।
नेकपा एमाले ने महानगरपालिका को कर देने से इन्कार करने वाले व्यवसायी को ही मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है । प्रदेश २ स्थित वीरगंज महानगरपालिका के लिए नेकपा एमाले द्वारा प्रस्तावित उम्मीदवार बसुरुद्दिन अन्सारी ने उसी महनगरपालिका को ९ करोड रुपयां कर देने से इन्कार किया है । लेकिन उन्ही अन्सारी को नेकपा एमाले ने मेयर पद के लिए टिकट देने का निर्णय लिया है । यह समाचार आज प्रकाशित नागरिक दैनिक में हैं ।
प्रकाशित समाचार में लिखा गया है कि वीरगंज स्थित नेसनल मेडिकल कलेज के प्रबन्ध निर्देशक अन्सारी को बक्यौता कर वसूली के लिए महनागरपालिका ने बारबार आग्रह किया है । लेकिन अन्सारी ने महानगर कर्मचारियों को अपनी अफिस के अन्दर प्रवेश निषेध किया है । कॉलेज सञ्चालक बोर्ड के सदस्य भी हैं, अन्सारी । लेकिन मेयर के लिए टिकट मिलने के बाद उन्होंने कहा है कि अब मैं कॉलेज के प्रबन्ध निर्देशक नहीं हूं, मैंने इस्तिफा दिया है ।
अन्सारी को टिकट मिलने के बाद वीरगंज में उनके बारे में चर्चा–परिचर्चा शुरु होने लगी है । राजनीति प्रति सचेत बहुत लागों को कहना है कि राज्य को कर देने से इन्कार करने वाले व्यक्ति ही मेयर के दावेदार होते हैं तो कैसे महानगर और यहां के निवासियों को भला हो सकता है ! बताया गया है कि बारबार कहने पर भी अन्सारी द्वारा सञ्चालित नेशनल मेडिकल कॉलेज ने ‘घरजग्गा’ (जमीन उपभोग कर) कर नहीं दिया है । वीरगंज महानगरपालिका के अनुसार नेशनल मेडिकल कॉलेज के नाम में ९ करोड २ लाख ४७ हजार ९ सौ ९६ रुपैया कर बक्यौता है ।

