Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बच्चे के साथ कुकर्म की काेशिश सफल नहीं हाेने पर की हत्या

 

गुरुग्राम ९ सितम्बर

 

रयान इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी क्लास के बच्चे की मौत के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने मात्र 12 घंटे के अंदर आरोपी को पकड़ लिया। इतना ही नहीं मीडिया में उसका कबूलनामा भी आ गया। लेकिन मामला यही खत्‍म नहीं होता। इस घटना को लेकर छात्रों में जबरदस्‍त भय व्‍याप्‍त है। परिजनों में आक्रोश है। परिजन पुलिस और स्‍कूल प्रबंधन की कार्रवाई से संतुष्‍ट नहीं है। परिजनों का कहना है कि इसकी सीबीआइ जांच होनी चाहिए, तभी सच्‍चाई सामने आएगी। बढ़ते दबाव और परिजनों के आक्रोश के बीच स्‍कूल प्रबंधन ने प्रिंसिपल को सस्‍पेंड कर दिया है। उधर पुलिस का दावा है कि वह मामले के तह तक जाएंगे, जिससे सच सामने आ सके।

यह भी पढें   रसुवा का सड़क सञ्जाल पुनः संचालन में आया

उधर, शुक्रवार की रात पुलिस ने स्‍कूल के बस कंडेक्टर, ड्राइवर और स्कूल स्टॉफ के एक कर्मचारी को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने बच्चे का यौन शोषण करने की कोशिश की थी। आरोपी कंडक्टर ने पूछताछ के दौरान यह कबूल किया कि उन्होंने गुरुवार को भी बच्चे का यौन शोषण करने की कोशिश की थी। स्कूल स्टाफ को छात्र का लहूलुहान शव बाथरूम में मिला था। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई थी। मृतक छात्र का नाम प्रद्युमन ठाकुर है।

यह भी पढें   नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए काठमांडू पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद

घटना के बाद से ही यही शक किया जा रहा था कि मासूम छात्र की हत्या किसी विकृत मानसिकता वाले व्यक्ति ने की है। वह छात्र या कर्मचारी कोई भी हो सकता है। शक कर्मचारी की ओर अधिक था। पुलिस ने स्कूल के करीब 14 कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ की। लेकिन जब अशोक की बारी आई तो उसके हाथ पैर कांपने लगे थे।

इसके बाद पुलिस अधिकारी ने सख्ती की तो वह टूट गया और उसने गुनाह कबूल लिया। पुलिस के मुताबिक अशोक ने दो दिन पहले भी छात्र के साथ गलत हरकत करने की सोची थी पर उसे मौका नही मिला था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com