रामरहीम की बेटी हनीप्रीत नेपाल में
रेप केस में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम का एक और खुलासा हुआ है 25 अगस्त को पंचकूला में हिंसा करने के लिए प्रदीप ने ही एक बस में आदिवासी और गरीब लोगों को ले गया था. इसके लिए डेरे की तरफ से उसने हिंसा करने वालों को 25-25 हजार रुपये भी दिए थे. राम रहीम की करीबी हनीप्रीत के बारे में उसका कहना है कि उसे उन लोगों ने नेपाल पहुंचा दिया है. हालांकि, पुलिस उस पर यकीन नहीं कर रही है. मुख्य भूमिका निभाने वाले दंगा आरोपी गोविंद इंसा को पुलिस ने पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार किया था. गोविंद ही डेरा समर्थकों की भीड़ को गाइड कर रहा था. 25 अगस्त को पंचकूला के हैफेड चौक पर हुए दंगे में भी शामिल था. उसने कुछ डेरा समर्थकों के साथ एक साजिश रची, जिसे 45 लोगों की एक कमेटी ने अंजाम दिया था.


