Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस द्वारा लोकतान्त्रिक गठबन्धन बनाने का निर्णय, राजपा को भी सरकार में शामील की जाएगी

 

काठमांडू, १८ आश्वीन । नेपाली कांग्रेस ने लोकतान्त्रिक शक्तियों के बीच एकता लिए विचार–विमर्श करने का निर्णय लिया है । बुधबार सम्पन्न पार्टी कार्य सम्पादन समिति बैठक ने यह निर्णय लिया है । स्मरणीय है कि मंगलबार नेकपा एमाले, माओवादी केन्द्र और नयां शक्ति के बीच ‘बृहत बाम गठबन्धन’ की घोषणा की गई थी । उसके तुरंत बाद कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है ।
कांग्रेस को यह भी मानना है कि बाम शक्तियों के बीच हो रही एकता के कारण संविधान कार्यान्वयन में असर पड़ सकता है । कार्य सम्पादन समिति ने यह भी निर्णय लिया है कि माओवादी बाहेक अन्य दलों को सरकार में शामील कर कांग्रेस के नेतृत्व में ही निर्धारित समय में चुनाव सम्पन्न किया जाएगा । इसके लिए सर्वप्रथम मधेशवादी दलों (राजपा) के साथ विचार–विमर्श किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *