कांग्रेस नेता ही प्रधानमन्त्री देउवा की हरकत से रुष्ट
काठमांडू, २३ आश्वीन । सत्तारुढ नेपाली कांग्रेस के नेता प्रकाशमान सिंह ने कहा है कि प्रदेशसभा और प्रतिनिधिसभा के लिए तय निर्वाचन संबंधी तिथि अब परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है । उनका कहना है कि अब सरकार को भी यह अधिकार नहीं है । मंगलबार गैर आवासीय नेपाली के लिए आयोजित चियापान कार्यक्रम में बोलते हुए नेता सिंह ने कहा– ‘सभी राजनीतिक दल निर्वाचन में लग चुके हैं, ऐसी अवस्था में सुनने को मिल रही हैं कि चुनाव की तिथि परिवर्तन हो रही है । लेकिन अब यह नहीं हो सकता ।’

स्मरणीय है, सरकार द्वारा मार्गशीर्ष १० और २१ गते के लिए दो चरण में निर्वाचन कराने की फैसला हो चुकी है । लेकिन सोमबार प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने राष्ट्रपति समक्ष चुनाव की तिथि परिवर्तन के लिए अनौपचारिक प्रस्ताव पेश किया था । अर्थमन्त्री ज्ञानेन्द्रबहादुर कार्की को राष्ट्रपति भण्डारी समक्ष भेज कर प्रधानमन्त्री देउवा ने इस प्रस्ताव को पेश किया है । लेकिन राष्ट्रपति भण्डारी ने भी कहा है कि अब यह नहीं हो सकता ।

