Thu. Oct 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शराब पीते हुए कभी आपने अपनी स्टाइल पर गौर किया है, अब करें

 

जब कभी आप शराब पीएं तो न सिर्फ अपनी जुबान पर काबू रखें, बल्कि अपने लहजे यानी स्टाइल का भी खयाल रखें. क्योंकि बीयर बार में आपकी बॉडी लैंग्वेज आपका चरित्र भी बता सकती है.

मनोवैज्ञानिकों का दावा है कि किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान शराब पीने के वक्त उसके ग्लास पकड़ने के तरीके से की जा सकती है.

वॉक एबाउट बार चेन के लिए किये गये एक अध्ययन ने इसके आधार पर लोगों को इश्कबाज, गपोड़, आमोदी, दिखावटी, ठंडा, प्लेब्‍वाय आदि में वर्गीकृत किया.

यह भी पढें   अहंकार ऊँचा नहीं उठाता, इंसान को भीतर से गिराता है : बिमल सरार्फ

द टेलीग्राफ में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार इस अध्ययन में शराब पीने वालों को व्यक्तित्व के आधार पर कुल 8 श्रेणियों में बांटा गया.

बारों में 500 से अधिक पीने वालों के बॉडी लैंग्वेज का विश्लेषण करने वाले किंग्स कॉलेज के परामर्शक मनोविज्ञानी ग्लेन विल्सन ने उनके पास जाने के लिए अलग-अलग तरीके सुझाये हैं.

उन्होंने कहा कि बातचीत के लिए सबसे खुले इश्कबाज, प्लेब्वाय और आमोदी होते हैं. उन्होंने कहा कि सबसे मुश्किल जैक दिखावटी और गपोडि़यों से पार पाना होता है. उन्होंने कहा कि ब्राउजबीटर व्यक्तित्व से परहेज करना चाहिए.

यह भी पढें   महानवमी पर भारत विकास परिषद ने किया कन्या पूजन

विल्सन ने कहा अगली बार जब आप बार में हों तो यह सोचना कीमती होगा कि आप अपने ग्लास पकड़ने के तरीके से अपने आसपास के लोगों से क्या कह रहे हैं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com