Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अाज है अहाेइ अष्टमी व्रत

 

१२ अक्टुबर

ह‍िंदू धर्म में माताओं द्वारा पुत्रों के ल‍िए अहोई अष्‍टमी का व्रत क‍िया जाता है। यह व्रत अश्‍वि‍न माह की कृष्‍ण पक्ष की अष्‍टमी के द‍िन होता है। हर साल की तरह इस बार भी इस व्रत और पूजन की तैयार‍ियां तेजी से हो रही है। यह व्रत इस बार 12 अक्‍टूबर द‍िन बृह‍स्‍पत‍िवार को क‍िया जाएगा। उत्तर भारत में ज्यादा में इस व्रत का प्रचलन ज्‍यादा है। इस द‍िन अहोई माता की पूजा की जाएगी। अहोई अष्‍टमी को अहोई आठें के नाम से भी जानते हैं। इस द‍िन मह‍िलाएं पुत्रों की भलाई व उनकी लंबी आयु की कामना के ल‍िए व्रत रखती हैं। पूरा द‍िन व्रत रखने के साथ ही व‍िभ‍िन्‍न प्रकार के व्‍यंजन बनाती हैं। इसके बाद शाम के समय व‍िध‍िव‍िधान से पूजा की जाती है फ‍िर चांद और तारों के दर्शन करके प्रसाद ग्रहण क‍ि‍या जाता है। इस तरह यह अहोई अष्‍टमी का व्रत पूरा हो जाता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com