बृहत प्रजातान्त्रिक एकता की जरुरत हैं : अध्यक्ष राणा

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २० अक्टूबर ।
अपने हि निवास महाराजगंज में देउसीभैलों खेल्न के दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत करतें हुए राष्ट्रिय प्रजातन्त्र पार्टी प्रजातान्त्रिक के अध्यक्ष पशुपति शमशेर राणा ने कहा की देश को समृद्ध बनानें के लिए बृहत प्रजातान्त्रिक एकता की जरुरत हैं ।
अध्यक्ष राणा का कहना था की प्रजातान्त्रिक शक्तियाँ एक होने के बाद हि देश में आर्थिक विकास हो पाएगा । उन्होंने आगें इस बात का जिक्र किया कि आनेवालें चुनावों में नेपाली काँग्रेस के साथ सहकार्य करने का निर्णय हमारी पार्टी का हैं ।

