Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली शराब के साथ बिहार में एक व्यापारी गिरफ्तार

 

बेतिया २७ अक्टुवर

बलथर थाना की पुलिस ने मंगलवार की रात भौंरा गांव के पास से 50 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक बाइक भी जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष चन्द्रभूषण कुमार ¨सह ने बताया कि संध्या गश्ती में चौकीदार राज गद्दी, बैद्धनाथ यादव व देवनाथ यादव के साथ निकला था। रात के करीब साढ़े नौ बजे भौंरा गांव के पास सिकटा की तरफ से एक बाइक आते देख उसे रूकने का इशारा किया। तभी मोटरसाइकिल सवार रूककर अपनी बाइक छोड़ भागने लगा। गश्ती दल ने खदेड़कर उसे पकड़ा। पूछताछ के क्रम में उसने अपना नाम सिकटा थाना के शिकारपुर निवासी फारूक आजम के पुत्र सदाब आलम बताया। वहीं, बाइक की तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक के बोरा में रखा गया 50 बोतल नेपाली सौंफी नामक शराब प्रति तीन सौ एमएल बरामद किया गया। इस कार्रवाई में हीरो स्पलेण्डर बीआर-22-डब्लू-1895 जब्त कर गिरफ्तार कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस शराब के साथ कारोबारी की गिरफ्तारी से चर्चाओं का बाजार गर्म है 7

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com