Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रुकुम में मन्त्री शर्मा के ऊपर बम प्रहार

 

काठमांडू, २४ कार्तिक । विनाविगीय मन्त्री तथा माओवादी उम्मीदवार जनार्दनर्शा के ऊपर पश्चिम रुकुम में बम प्रहार हुआ है । शर्मा निवर्तमान गृहमन्त्री भी हैं । प्राप्त समाचार के अनुसार चौरजहारी नगरपालिका–८ गोइरी में मन्त्री शर्मा सवार गाडी को लक्षित कर बम प्रहार किया गया था । पश्चिम रुकुम से उम्मीदवार रहे शर्मा चुनाव प्रचार–प्रसार के क्रम में वहां पहुँचे थे । पुलिस ने कहा है कि बम प्रहार के कारण कोई भी भौैतिक और मानवीय क्षती नहीं हुआ है ।
शर्मा सवार गाडी को लक्षित कर दो बम प्रहार हुआ था । एक बम विस्फोट हुआ है और दूसरा बम नेपाली सेना के बम डिस्पोजल टोली ने निष्क्रिय किया है । पुलिस का आशंका है कि नेत्रविक्रम चन्द नेतृत्व में रहे नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी ने बम प्रहार किया है । लेकिन अभी तक इसका पुष्टि नहीं हो सका है । एमाले, माओवादी और पार्टी एकता संयोजन समिति पश्चिम रुकुम ने एक विज्ञप्ति प्रकाशित कर घटना को भत्सर्ना किया है और कहा है कि राजनीतिक स्थायित्व और आर्थिक समृद्धि के विरोधी तत्व ने यह विस्फोट किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *