स्वच्छ, स्वतन्त्र और भयरहित वतावरण में निर्वाचन संपन्न होगा : प्रमुख निर्वाचन आयुक्त यादव

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १५ नोेभेम्बर ।
प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डॉ. अयोधीप्रसाद यादव ने कहा कि स्वच्छ, स्वतन्त्र और भयरहित वतावरण में निर्वाचन सम्पन्न होगा ।
मतदाता शिक्षा सम्बन्धी प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख आयुक्त डॉ. यादव ने कहा कि समय के दबाव के कारण सभी नागरिकों की माँग के मुताबिक तकनीक का प्रयोग नहीं किया जा सका ।
आगे उन्होने कहा कि सभी वर्ग अपनी अपनी क्षेत्र की ओर से निर्वाचन में सहयोग करें । निर्वाचन सम्पन्न होने के बाद मुलुक एक नई दिशा की ओर बढनें की बात कि जिक्र करतें हुयें उन्होने सभी को सहयोग करनें की आग्रह की ।

