Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल: 14 दिसंबर 2017, गुरुवार

 

मेष(Aries): गणेशजी की कृपा से आपको आज सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्य जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। रोमांस की पराकाष्ठा का अनुभव होगा। मौज-मस्ती और मनोरंजन से भागीदारी में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा।

वृषभ(Taurus): दिन का प्रारंभ में आज मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है। पर्यटन या प्रवास का आयोजन हो सकता है परंतु दोपहर के बाद सावधानी बरतने की गणेशजी सलाह देते हैं। आज अपनी भाषा का दुरुपयोग न हो जाए, इस बात का ध्यान रखिएगा, नहीं तो विवाद होगा। शत्रुओं से सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। आध्यात्मिक विषयों में गहन रस पड़ेगा।

मिथुन(Gemini): गणेश जी कहते हैं कि आज के दिन आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सृजनात्मकता पूरी तरह से खिलने से कोई सृजनात्मक कार्य सुंदर रूप से संपन्न होगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। आज आप धार्मिक परोपकार का कार्य कर सकते हैं।

कर्क(Cancer): गणेश जी कहते हैं कि आज के दिन निर्धारित किए हुए कार्य पूर्ण होंगे। लक्ष्मी जी की कृपा रहेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता आपको प्रसन्न रखेगी। स्वजनों के मिलने से मन में खुशी रहेगी। निकट के स्नेहीजनों के यहां शुभ प्रसंग में उपस्थित रह सकते हैं। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।

यह भी पढें   जनमत पार्टी की नई केंद्रीय कार्यसमिति आज होगी तय

सिंह(Leo): गणेशजी के आशीर्वाद से आज तन-मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे।भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति की निकटता आपको हर्षित करेगा। आर्थिक लाभ होगा।

कन्या(Virgo): आज के दिन आपको किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहना चाहिए, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आकस्मिक खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधाएं आएंगी। प्रियजन के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा। पेट से संबंधित पीड़ा हो सकती है। शेयर-सट्टे में निवेश करने में सावधानी बरतिएगा।

तुला(Libra): स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। कोर्ट-कचहरी के झंझट में न पड़िएगा। अनुचित स्थान पर पूंजी-निवेश न हो इसका ध्यान रखिएगा। परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते हैं। क्रोध पर संयम रखिएगा। धन के खर्च का योग है।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के १५वें महाधिवेशन के उद्घाटन समारोह में नहीं शामिल होंगे ओली

वृश्चिक(Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि आज आपके विदेश में रहने वाले स्नेहीजन या मित्रों की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आमोद- प्रमोद की प्रवृत्तियों में पैसे खर्च होंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ निकटता के पल व्यतीत कर सकेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में संभलकर कार्य करना उचित रहेगा। ऑफिस में महिला मित्र से लाभ होने की संभावना है।

धनु (Sagittarius): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन शुभ तथा अनुकूल होगा। ऑफिस में साथ काम करने वाले तथा ऊपरी अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रमोशन का योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सांसारिक जीवन आनंदमय रहेगा।

मकर (Capricorn): 
व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में भी आपका परिश्रम रंग लाएगा। घर, परिवार और संतानों के मामले में आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। व्यावसायिक कार्य के संबंध में दौड़ धूप बढ़ेगी। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और सरकार तथा मित्रों, संबंधियों से लाभ होगा। गणेशजी का आशीर्वाद पूरी तरह आपके साथ है।

यह भी पढें   एभरेस्ट बैंक लिमिटेड और नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल के साथ समझौता

कुंभ (Aquarius): आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता मिल सकती है। नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें। आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन होने से आपका परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। फिर भी शेर-सट्टे से दूर रहिएगा। भाई-बंधुओं से लाभ तथा सहकार मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं।

मीन (Pisces): 
आकस्मिक धन लाभ का योग है। व्यापारीवर्ग के पीछे रुके हुए पैसे मिलेंगे। आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक परिश्रम करने पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। खर्च अधिक रहेगा। परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ भोजन का अवसर प्राप्त होगा। धार्मिक कार्य तथा यात्रा का योग है। कार्य-सफलता मिलेगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com