Sat. Jan 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीन नम्बर प्रदेश के लिए मुख्यमन्त्री मैं हूंः केशव स्थापित

काठमांडू, २१ दिसम्बर । काठमांडू निर्वाचन क्षेत्र नं. ६ (क) से निर्वाचित नेकपा एमाले के नेता केशव स्थापित ने ३ नम्बर प्रदेश के लिए खूद को मुख्यमन्त्री के रुप में दावेदारी पेश किया है । नेता स्थापित ने दावा किया है कि वह पार्टी निर्णय और संसदीय दल दोनों प्रक्रिया से मुख्यमन्त्री के दावेदार बनेंगे । स्मरणीय है, ३ नम्बर प्रदेश के लिए नेकपा एमाले से ही मुख्यमन्त्री में दावेदारी पेश करनेवाले दूसरे नेता हैं– पार्टी उपाध्यक्ष अष्टलक्ष्मी शाक्य, जो स्थापित से सिनियर हैं । एमाले के भीतर बहुसंख्यकों ने अनुमान है कि ३ नम्बर प्रदेश के मुख्यमन्त्री शाक्य ही हैं । ऐसी ही अवस्था में बुधबार स्थापित ने भी मुख्यमन्त्री के लिए दावी किया है ।

यह भी पढें   कांग्रेस विशेष महाधिवेशन में १८ बूँदे संकल्प प्रस्ताव पेश


कुछ पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्थापित ने कहा है– ‘पार्टी के भीतर अन्य बहुत सिनियर नेता भी प्रदेशसभा में विजयी हुए हैं । लेकिन पार्टी अध्यक्ष केपीशर्मा ओली देश विकास के लिए जो दृष्टिकोण रखते हैं, मैं भी उसी दृष्टिकोण से अभिप्रेरित हूं । ओली जो स्पिरिट में काम करना चाहेत हैं, मैं भी वही स्पिरिट में काम करना चाहता हूं । ओली और मेरा विचार भी मिलता है । इसीलिए अपेक्षा है कि मुख्य मन्त्री में पार्टी मुझे नै सेलेक्ट करेगी ।’ नेता स्थापित ने दावा किया है कि वह ५ साल के अन्दर ३ नम्बर प्रदेश में पूर्वाधार विकास में चमत्कार करेंगे । उन्होंने आगे कहा– ‘ओली की स्पिरिट और योजना कार्यान्वयन के लिए भी मैं मुख्यमन्त्री होना आवश्यक है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *