Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अत्यधिक बढ़ी हुई ठंड सें अबतक १९ लोगों की मौत, सरकार मौन

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ८ जनवरी ।
पिछले कुछ दिनों से अत्यधिक बढ़ी हुई ठंड के कारण सिरहा में एक बच्चा समेत तीन लोगों की मौत हो गई है । अत्यधिक ठंड की वजह से बीती रात गोलबाजार नगरपालिका—४ के शंभु साह के छह वर्षीय बेटे लव कुमार साह और गोलबाजार–२ लालपुर के ७० वर्षीय रामप्रसाद महतो की मौत हो गई ।

ठंड के कारण बेहोश हुए बच्चे की ओझा–धामी को बुलाकर झाड़–फूँक करने के दौरान मौत होने की जानकारी स्थानीय रामभरोसी यादव ने दी । ठंठ काफी बढ़ जाने की वजह से बेहद जÞरूरी काम के अलावा लोग घर से निकलना छोड़ दिया है, वहीं अस्पतालों में सर्दी–जÞुकाम, बुखार, कोल्ड डायरिया लगायत के मरीज बड़ी तादाद में देखे जाते हैं ।

यह भी पढें   तिहार और छठ पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी, लक्ष्मी पूजा के दिन 1,700 मेगावाट होगी अधिकतम मांग

दूसरी तरपÞm सप्तरी में शीतलहर के कारण सप्तरी में फिर एक व्यक्ति की मौत हो गई । कञ्चनरुप नगरपालिका–२ बरमझिया के ५५ वर्षीय बेचन शेख की गेहूँ के खेत में सिँचाइ करने के दौरान मौत होने की जानकारी इलाका पुलिस कंचनपुर ने दी है । इसे मिलाकर ठंड के कारण सप्तरी में मरने वालों की तादाद १० हो गई है ।

इसी बीच बढ़ती ठंड के मद्देनजर सप्तरी की महदेवा गाउँपालिका और तिलाठी कोइलाडी गाउँपालिका में १५० परिवारों को कंबल वितरण किया गया ।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ के बाद प्रधानमंत्री राहत कोष में 18.37 अरब रुपये जमा

धर्मी हल्फा महिला विकास क्लब राजविराज द्वारा कंबल वितरण किए होने की जानकारी संस्था के संयोजक इन्जिनियर सूर्यनारायण यादव ने दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com