Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सफल थापा और समीक्षा न्यौपाने बन गए च्याम्पियन

 

नेपालगंज, १२ जनवरी ।

बांके जिला की नेपालगञ्ज में पौष २७ गते सम्पन्न एचसीआरसी कप ब्याडमिन्टन की यु–१६ तरफ सफल थापा और समिक्षा न्यौपाने च्याम्पियन हुए हैं । नेपालगञ्ज की कभर्डहल में सम्पन्न प्रतियोगिता में सेन्ट थोमस स्कूल के सफल थापा ने फाइनल में अपनी स्कूल के ही सचिन चौधरी को २१–१२, २१–११ से पराजित किया था । उसी ईभेन्ट में सेन्ट थोमस के शिव सुनार और संगम पुन तीसरे हुए हैं । शिव सुनार को उदयमान खेलाडी से पुरस्कृत किया गया है । पुरस्कृत सुनार को ब्याडमिन्टन संघ के केन्द्रीय सदस्य रोहित टण्डन ने ब्याडमिन्टन किट्स उपहार दिए थे ।


इसीतरह यु–१६ महिलायों में से वेस्ट जोन की समीक्षा न्यौपाने ने ज्ञानोदय विद्या निकेतन की विपना थापा को २१–५, २१–१३ से पराजित करते प्रथम स्थान हासिल की । सेन्ट थोमस नेपालगञ्ज की दुर्गा पुन और सुस्मिता पौडेल को तीसरे स्थान मिला है । इसतरह यु–१३ पुरुषों में से करण सिंह और विपना ने पहली स्थान हासिल किया । विपना थापा ने अपनी स्कूल की सुस्मिता पौडेल को २१–७, २१–१७ से पराजित की । सेलिना और दुर्गा पुन तीसरी हुई ।

यह भी पढें   सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के मानद महारथी का पद और सम्मान


इसीतरह ज्ञानोदय के करण ब्राइटल्याण्ड के दिव्य बोहरा को २१–८, ७–२१, २१–१५ से पराजित करते हुए प्रथम हो गए । पुरुष डब्लस के फाइनल में इरफान अन्सारी और चक्र दाम्रपाल ने रियाज अन्सारी और राम प्रसाद भुषाल की जोडी को १९–२१, २१–१८, २१–१७ से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया । उक्त ईभेन्ट में विलाल वारिस और सफल थापा, तथा अभय लाल श्रेष्ठ और अरुण गौतम की जोडी तीसरे हुए । पुरुष डबल्स विजेता ने आधा तोला सोना, उपविजेता जोडी ने १० हजार रुपैया और सेमिफाइनल होने वाले टीम को समान ५ हजार नगद रुपैया प्रदान किया गया है ।

यह भी पढें   एलपीजी गैस लेने के लिए नागरिकता और परिचयपत्र अनिवार्य, नेपाल आयल निगम की व्यवस्था की चौतरफा आलोचना


प्रतियोगिता में सर्वाधिक पदक जीतने में सफल ज्ञानोदय विद्या निकेतन ने टुर्नामेन्ट को ट्रफी उठाये थे । प्रतियोगिता के विजयी खेलाडियों को बांके क्षेत्र नं. २ (ख) से विजयी प्रदेश सभा सदस्य सुरेन्द्र हमाल, नेपाल ब्याडमिन्टन संघ के केन्द्रीय सदस्य रोहित टन्डन, नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका के मेयर डा. धवलशमसेर राणा, आयोजक अस्पताल के बलराम शाह, मध्यपश्चिम क्षेत्रीय खेलकुद विकास समिति के उपाध्यक्ष नरेन्द्र थापा लगायत व्यक्तित्वों ने पुरस्कार वितरण किया है । नेपालगञ्ज रंगशाला स्थित कभर्ड हल में सञ्चालित प्रतियोगिता में पाँच इभेन्ट समावेश किया गया था । प्रतियोगिता में १ सौ २६ खेलाडियों ने पुरुष डबल्स, यु–१३ और यु–१६ महिला पुरुष इभेन्टस में प्रतिस्पर्धा किये थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com