Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर उद्योग संघ में साह विजयी

 

जनकपुर, १४ जनवरी । जनकपुर उद्योग संघ के अध्यक्ष में ललितकुमार साह विजयी हुए हैं । साह ने १ हजार ५ सौ ३९ मत प्राप्त किया है । उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी पवन ठाकुर ने ४ सौ ३५ मत प्राप्त किया है । सार्वजनिक चुनावी परिणाम अनुसार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष में जितेन्द्र प्रसाद साह, उपाध्यक्ष में सुरेन्द्र कुमार भण्डारी, महिला उपाध्यक्ष में दीपिका राय निर्वाचित हुए हैं । वरिष्ठ उपाध्यक्ष साह ने १ हजार १ सौ ३३ मत प्राप्त किया है । भण्डारी और राय निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं ।

यह भी पढें   मातृ एवं नवजात टिटनेस उन्मूलन में नेपाल की बड़ी उपलब्धि, WHO ने लगातार एक दशक की सफलता पर दिया प्रमाणपत्र


इसीतरह संघ के महासचिव में जितेन्द्रकुमार महासेठ निर्वाचित हुए हैं । उन्होंने ९ सौ ५३ मत प्राप्त किया है । इसीतरह सचिव में विकास साह, कोषाध्यक्ष में अशोकुमार चौधरी निर्वाचित हुए हैं । महिला सदस्य में आशाकुमार यादव और एसोसिएट में राजीवकुमार साह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com