Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धुर्मुस सुन्तली फाउन्डेसन सरकार से दो कदम आगे, सिराहा मे कम्बल वितरण

 

मनोज बनैता, सिरहा, 15 जनवरी ।
धुर्मुस–सुन्तली फाउण्डेसन ने सिरहा जिला के दलित बस्ती में कम्बल वितरण किया है । फाउन्डेसन ने गोलबजार नगरपालिका–१० धोवियाधार और धनगढीमाई नगरपालिका–१३ भर्लेनी में ठंड से पीडित मुसहर बस्ती में कम्बल वितरण किया है । गोलबजार नगरपालिका– १० मे कुल ६० परिवार मुसहर और धनगढीमाई नगरपालिका १३ में १०० मुसहर तथा असहाय परिवार को प्रति परिवार १ थान कम्बल वितरण की गई है, यह जानकारी धुर्मुस–सुन्तली फाउन्डेशन के अध्यक्ष तथा हास्य कलाकार सीताराम कट्टेल ‘धुर्मुस’ ने दिया ।

यह भी पढें   नागढुंगा–मुग्लिन सड़क खंड कृष्णभीर कल से संचालन में


धुर्मुस–सुन्तली फाउन्डेसन के अध्यक्ष कट्टेल के अनुसार फाउन्डेसन द्वारा संचालित ‘न्यानो वितरण’ कार्यक्रम के लिए गैरआवासीय नेपाली संघ ‘नेपालीको लागि नेपाली’ (एनआरएन आरसीसी चाइना) ने कम्बल उपलब्ध कराया है । नेपाल पत्रकार महासंघ सिरहा के अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा जो काम होना चाहिए था, वह काम धुर्मुस–सुन्तली फाउन्डेसन ने किया है । उनका कहना है कि ठंड पीडितों के लिए सरकार अभी तक उदासिन है । उन्होंने कहा– ‘इस मामला में धुर्मुस–सुन्तली फाउन्डेसन सरकार से दो कदम आगे है ।’ कार्यक्रममे गोलबजार नगरपालिका– १० के वडाध्यक्ष देवनारायण महतो, ईलाका प्रहरी कार्यालय गोलबजार के प्रहरी निरिक्षक राजेश सुवेदी, सर्वसधारण जनता की उपस्थिति थी ।

यह भी पढें   रिश्तों की उम्र संपर्क से नहीं, संवाद और विश्वास से बढ़ती है : बिमल सरार्फ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com