Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजनीतिक भागबण्डा के आधार में प्रदेश प्रमुख चयन की तैयारी

 

काठमांडू, १६ जनवरी । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा आज ७ प्रदेश में प्रदेश प्रमुख चयन करने जा रहे हैं । कोई भी अप्रत्यासित घटना के कारण अवरोध नहीं हुआ तो आज साम तक सातों प्रदेशों में प्रदेश प्रमुख चयन किया जाएगा । इसके लिए प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा नेकपा एमाले और माओवादी केन्द्र के शीर्ष नेता के बीच विचार–विमर्श करने जा रहे हैं । समाचार स्रोत ने कहा है कि राजनीतकि बागबण्डा के आधार में प्रदेश प्रमुख चयन की तैयारी हो रहा है, इसीलिए इसमें सहमति कायम करने के लिए यह विचार–विमर्श हो रहा है ।
समाचार स्रोत ने कहा– ‘सात प्रदेशों में से नेकपा एमाले और नेपाली कांग्रेस की ओर से २–२ प्रदेश प्रमुख चयन होने जान रहे हैं । इसीतरह माओवादी केन्द्र, संघीय समाजवादी फोरम नेपाल और राष्ट्रीय जनता पार्टी की ओ र १–१ प्रतिनिधि प्रदेश प्रमुख के लिए चयन किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *