Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक महिने के भीतर नेपाल आ रहे हैं चिनियां प्रधानमन्त्री

 

काठमांडू, ४ मार्च । चिनियां प्रधानमन्त्री ली कछयाङ एक महिने के भीतर नेपाल आने की तैयारी में हैं । प्रधानमन्त्री ली मार्च महिना के भीतर ही नेपाल आएंगे, यह समाचार आज प्रकाशित नेपाल समाचार पत्र दैनिक ने लिखा है । लेकिन चिनियां प्रधानमन्त्री ली का भ्रमण के संबंध में नेपाल सरकार ने अभी तक औपचारिक रुप में कुछ भी नहीं कहा है, भ्रमण तैयारी को भी गोप्य रखा गया है ।

यह भी पढें   रक्सौल में तीन दिवसीय धर्म संसद संपन्न, संतों ने हिंदू राष्ट्र एवं गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग उठाई


कहा गया है कि चिनियां राष्ट्रपति सी जिन पिङ की सम्भावित नेपाल भ्रमण की तैयारी के लिए प्रधानमन्त्री ली काठमांडू आ रहे हैं । भ्रमण सफल बनाने के लिए कुछ दिन से काठमांडू स्थित चिनियां दूवतास के अधिकारी नेपाल सरकार के विभिन्न अधिकारी से विचार–विमर्श कर रहे हैं । और दूतावास के अधिकारी हर दिन त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल भी जाते है । समाचार स्रोत के अनुसार ली विशेष विमान लेकर नेपाल आ रहे हैं । रनवे गुणस्तर और सुरक्षा सम्वेदनशीलता को लेकर चिनियाँ अधिकारी विमानस्थल जाते हैं । भ्रमण कार्यतालिका अभी तक गोप्य रखा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com