Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पत्रकार के घर में चोरी, लाचार नेपाल पुलिस

 

सिरहा २२ फाल्गुन ।

सोमबार रात को सिरहा के बहुत ब्यस्त सिटी मानेजाने वाले लाहान मे एक पत्रकार के घर मे बहुत प्लानिङ्ग के साथ चोरी हुई है । लाहान १ स्थित कृष्णटोल निवासी एक पत्रकार के घर में चोरी हुई है । नेपाल पत्रकार महासंघ सिरहा के काेषाध्यक्ष तथा प्रेस मन्च नेपाल के सिरहा अध्यक्ष मनोज बनैता के घर का ताला तोड के कुछ नगद और ल्यापटप सहित लाखो मुल्य बराबर का सामान चोरी हुअा है । पारिवारिक श्रोत के अनुसार ३० हजार नगद, ल्यापटप, बच्चा के हाथ मे लगानेवाला चाँदीका बलिया, ६ अाना साेना , 10 ताेला चाँदीका सिक्का लगायत का सामान चोरी हुअा है । पत्रकार बनैता अपने रिस्तेदार के शादी मे‌ गाँव गए हुवे थे । मङ्गलवार सुबह उनके पडोसी ने चोरी होने की जानकारी कराई थी । कुछ दिन से सिरहा के लाहान मे चोरी की घटना ने तीब्र रुप ले लिया है । पीडित पत्रकार बनैता के अनुसार चोरी की घटना का खबर पाकर भी नेपाल प्रहरी एक घन्टा पश्चात् घटनास्थल मे पहुँचा था जबकी घटनास्थल से पुलिस स्टेशन की दूरी सिर्फ ५/७ मिनट की है । पत्रकार बनैता के अनुसार लाहान प्रहरी का रवैया शङ्कास्पद है । पत्रकार मनोज बनैता हिमालिनी हिन्दी पत्रिका के सिरहा/ सप्तरी सम्वादाता के रुप में कार्यरत हैं ।  पुलिस  अपनी जिम्मेदारी सिर्फ यह कह कर निभा रही  है कि घटना की पुर्ण छानबीन हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *