Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन का अनिंयत्रित स्पेस स्टेशन टियागाेंग बहुत जल्द धरती से टकराने वाला है

 

१० मार्च

खबर है कि चीन का पहला स्पेस स्टेशन टियांगोंग-1 कुछ ही दिनों बाद धरती से टकराने वाला है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये अंतरिक्ष स्टेशन अनियंत्रित हो गया है और काफी तेजी से धरती की तरफ बढ़ रहा है। हालांकि अभी तक ये नहीं पता चल सका है कि 8.5 टन का ये विशाल अंतरिक्ष स्टेशन धरती पर कहां टकराने वाला है।

इसी महीने होगा टकराव

ये तो पक्‍का है कि टियांगोंग-1 नाम का अंतरिक्ष स्टेशन जल्द ही धरती पर गिरने वाला है, और कोई नहीं बता पा रहा कि पृथ्‍वी पर कहां गिरेगा।  इसके बावजूद मॉनिटरिंग एजेंसियों ने ये स्‍पष्‍ट कर दिया है कि ये अंतरिक्ष स्टेशन किस दिन तक धरती पर आ सकता है। उनके अनुसार 24 मार्च 2018 से 19 अप्रैल 2018 के बीच धरती पर गिरेगा। पता चला है कि इस स्पेस स्टेशन में खतरनाक रसायन भरा हुआ है, जो दुनिया के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है।

यह भी पढें   भंसार सीमा को लेकर भारत ने कहा – यह मुद्दा कोई नया नहीं है, बल्कि यह पहले से मौजूद नीति का ही हिस्सा है

अलग अलग अनुमान

जहां अमेरिकी संस्था ऐरोस्पेस कारपोरेशन के मुताबिक ये अंतरिक्ष स्टेशन अप्रैल के पहले हफ्ते में ही धरती के वायुमंडल में प्रवेश कर जायेगा, वहीं यूरोपीय स्पेस एजेंसी का अनुमान है कि ये 24 मार्च से 19 अप्रैल के बीच धरती से टकराएगा।एरोस्पेस कार्पोरेशन ने ये भी कहा है कि अगर ये अंतरिक्ष स्टेशन सामान्‍य तरीके से धरती पर नहीं आया तो जहां टकराएगा उसके कुछ किलोमीटर दूर तक सब कुछ मलबे में बदल जाएगा।

ये देश हो सकते हैं लक्ष्‍य

यह भी पढें   भंसार सीमा को लेकर भारत ने कहा – यह मुद्दा कोई नया नहीं है, बल्कि यह पहले से मौजूद नीति का ही हिस्सा है

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये अतंरिक्ष स्टेशन 43 डिग्री नॉर्थ से 43 डिग्री साउथ लैटिट्यूड के बीच धरती पर गिरेगा। इस हिसाब से ये उत्तरी चीन, मध्‍य पूर्व, इटली के मध्‍य, उत्तरी स्पेन, न्यूजीलैंड, तस्मानिया या दक्षिण अफ्रीका में गिर सकता है। हालांकि, ऐरोस्पेस कॉर्पोरेशन ने यह भी बताया कि अभी तक इस अंतरिक्ष स्टेशन से किसी को नुकसान नहीं हुआ है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed