Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानन्यायाधीश पराजुली अभी पद मुक्त नहीं हैंः अधिवक्ता बिडारी

 

काठमांडू, १४ मार्च । वरिष्ठ अधिवक्त तथा राष्ट्रीयसभा सदस्य रामनारायण बिडारी ने कहा है कि प्रधान न्यायाधीश गोपाल पराजुली न्याय परिषद् सचिव द्वारा प्रेषित पत्र के अनुसार पद मुक्त नहीं हुए हैं । उनका मानना है कि न्याय परिषद् बैठक की निर्णय बमोजिम पत्राचार करना ही परिषद् सचिव का काम है, लेकिन अभी न्याय परिषद् बैठक ही नहीं हुआ है । उन्होंने यह भी कहा है कि न्याय परिषद् बैठक आह्वान ही प्रधान न्यायाधीश करते हैं, लेकिन अभी तक प्रधान न्यायाधीश ने बैठक आह्वान नहीं किया है ।

यह भी पढें   सन्त निरंकारी मण्डल नेपाल, नेपालगन्ज शाखा के आयोजन में 85 लोगों ने किया रक्तदान


अभिवक्ता बिडारी ने यह भी कहा है कि परिषद् बैठक में कानुन मन्त्री भी सदस्य होते हैं, लेकिन अभी कानुन मन्त्री नहीं है, अर्थात् प्रधानमन्त्री ही कानुन मन्त्री हैं । उन्होंने कहा है कि जब प्रधानन्यायाधीश के आह्वान अनुसार परिषद् की जाती है, तब परिषद् बैठक के निर्णय अनुसार ही सचिव पत्राचार कर सकते है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *