Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गृहमन्त्री के हाथों जूस पीकर चौधरी ने किया अनशन का अन्त

 

काठमांडू, १७ मार्च । प्रतिनिधिसभा सदस्य के लिए कैलाली निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित रेशम चौधरी ने १८ दिन के बाद अपना अनशन अन्त किया है । गृहमन्त्री रामबहादुर थापा ने जूस पिलाकर चौधरीका अनशन अन्त किया है । चौधरी के ऊपर टिकापुर हत्याकाण्ड (वि.सं. २०७२ भाद्र ७) का मुख्य दोषी होने का आरोप है । लेकिन चौधरी कह रहे हैं कि उक्त घटना में उनकी कोई भी भागीदारी नहीं है, वह निर्दोर्ष हैं । इसीलिए निर्वाचित होेने का सर्टिफिकेट, झुठा मुद्दा आपस और बन्दी रिहाई आदि मांग करते हुए चौधरी अनशन पर बैठे थे ।

यह भी पढें   बागलुङ में दो लोगों की मृत्यु, एक की अवस्था गंभीर


अनशन के कारण चौधरी की स्वास्थ्य अवस्था कमजोर होते जा रहा था, इसीलिए उन को काठमांडू स्थित वीर अस्पताल में उपचार जारी था । गृहमन्त्री थापा ने मांग सम्बोधन के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त किया है । इसीलिए चौधरी अनशन खत्म करने के लिए राजी हुए है । अनसन तोड़ने के लिए गृहमन्त्री थापा के साथ राष्ट्रीय जनता पार्टी के संयोजक महन्थ ठाकुर, नेता राजेन्द्र महतो और शरदसिंह भण्डारी आदि नेता भी अस्पताल पहुँचे थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com