Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वक्त की बात : गिरीश चन्द्र लाल

 

सही काम करने वाले समझते हैं,
उन्हें सब अच्छा ही कहेंगे ।
समझना कुछ बुरा नहीं,
पर हर वक्त ऐसा नहीं होता ।
ऐसी बातों में वक्त की सूई
कभी टेढी–मेढी और कभी,
उल्टी भी चला करती है ।

लोग कभी दूर से देखते हैं,
कभी पास से देखते हैं ।
कभी अपने लिए देखते हैं,
कभी अपनो के लिए देखते हैं ।
कभी अपनों को सब में देखते हैं,
देखते–देखते कभी सब में अपने और
कभी सब अपने हीं नजर आते हैं ।

यह भी पढें   मनुमुक्त 'मानव' मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्मृति-समारोह आयोजित *राजेंद्रसिंह रावल को मिला 11,000/- का मातादीन-मूर्तिदेवी स्मृति-पुरस्कार

कभी वक्त हमारा साथ देता है ।
कभी हम वक्त के साथ चलते हैं,
कभी होती है वक्त को पहचानने की बात,
तो कभी नहीं पहचानने का मलाल होता है ।
वक्त तो हर पल चलता रहता है,
हर पल हम नहीं हो पाते उसके,
और उसका हर पल हमारा नहीं होता ।

जिन्दगी हमारी सासों मे है,
हर एहसास है हमारी जिन्दगी ।
हमने माँगा नहीं, हमने माना है इसे,
कभी हम गाते हैं इसे,
कभी हम सुनते हैं इसे ।
कभी रहती है यह हमारे साथ–साथ और
कभी यह फगत परछांई नजर आती है ।

यह भी पढें   बालेन नेपाल को हिन्दू राष्ट्र घोषित करें-राम भद्राचार्य

जिÞन्दगी गाने की चीजÞ है,
इसे गाते हुए चलो ।
कभी आते हैं आँसू,
उसे पीते हुए चलो ।
हर जीने वालों को साथ–साथ जीना है,
इसे हम सब को समझाते हुए चलो ।

girishchand lal

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed