Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नयां शक्ति पार्टी दूध है, अन्य पार्टी पानीः डा. भट्टराई

 

नेपालगंज, २७ मार्च । नयां शक्ति पार्टी के संयोजक डा. बाबुराम भट्टराई ने कहा है कि नयां शक्ति पार्टी के साथ अन्य किसी भी पार्टी का एकीकरण होना तत्काल के लिए सम्भव नहीं है । उनका मानना है कि नयां शक्ति पार्टी ‘दूध’ है तो अन्य राजनीतिक पार्टी पानी, इसीलिए दूध और पानी का मिलावट सम्भव नहीं है । सोमबार नेपालगंज में नयाँ शक्ति पार्टी द्वारा आयोजित प्रदेश नं. ५ और प्रदेश नं. ७ की प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने यह बात बताया है ।
इसीतरह डा. भट्टराई ने कहा है कि प्रदेश नं. ५ की सीमांकन ठीक नहीं है, उनका मानना है कि इस प्रदेश का सीमांकन ‘ऊट’ की तरह है, जो लम्बे समय तक कायम रहेगा, इसमें आशंका है । डा. भट्टराई ने कहा कि संघीयता के जरिए राजनीतिक अधिकार तथा नागरिक अधिकार स्थानीय तह तक पहुँचना चाहिए और पहचान भी स्थापित होना चाहिए । उन्होंने आगे कहा– ‘इसी के अनुसार ही सीमांकन करना वस्तुवादी और वैज्ञानिक हो सकता है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com