Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुख्यमन्त्री राउत द्वारा १०० दिने कार्यायोजना सार्वजनिक

 

जनकपुर, २७ मार्च । प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने १०० दिने कार्ययोजना सार्वजनिक किए हैं । ‘बेटी पढ़ाऊ, बेटी बचाऊ’ अभियान सहित उन्हों ने सोमबार १०० दिने कार्यक्रम घोषणा किया है । ‘बेटी पढ़ाऊ, बेटी बचाऊ’ अभियान योजना अन्तर्गत आनेवाले दिन जन्म लेनेवाली हर बेटियों को प्रदेश सरकार शिक्षा बीमा कराएगी । इसके लिए बीमा कम्पनियों से साझेदारी किया जाएगा । इसीतरह हिंसा पीडित महिलाओं के लिए निःशुल्क एसएमएस सुविधा भी प्रदेश सरकार की ओर से दिया जाएग । इसके लिए मुख्यमन्त्री कार्यालय में एक ‘महिला सुरक्षा डेस्क’ स्थापना किया जाएगा ।

यह भी पढें   कांग्रेस ने की संविधान संशोधन को लेकर अपनी धारणा सार्वजनिक करने की तैयारी

इसीतरह ‘एक परिवार, एक रोजगार’ कार्यक्रम भी संचालन करने की योजना मुख्यमन्त्री राउत ने आगे लाया है । स्थानीय तहों को आवासीय क्षेत्रों के साथ जोड़ा भी जाएगा । इसके लिए ग्रामिण दलित बस्ती को मध्यनजर करते हुए ‘आप की सरकार आप के द्वार’ नारा देकर कार्यक्रम को आगे बढ़या जाएग । ४ पृष्ठ में जारी कार्ययोजना के अनुसार अब प्रदेश नं. २ के हर (अठों) जिला में कम से कम एक–एक स्मार्ट सिटी भी निर्माण किया जाएगा । इसके लिए प्रदेश स्तरीय लगानी बोर्ड गठन किया जाएगा और लगानी मैत्री वातावरण निर्माण किया जाएगा ।

यह भी पढें   गणेश नेपाली की मृत्यु के बाद काठमांडू के विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन

मुख्यमन्त्री राउत का कहना है कि प्रदेश नं. २ के आठों जिला में स्थिति किसी न किसी क्षेत्र को आर्थिक क्षेत्र घोषणा किया जाएगा । और आर्थिक क्षेत्रों को बंद और हड़ताल मुक्त बनाया जाएगा । इसीतरह माछा जोन निर्माण के लिए भी प्रदेश सरकार ने योजना बनाई है । चुरे संरचना नीति, बाढ़, आगजनी, शीतलहर जैसे प्राकृतिक प्रकोप नियन्त्रण के संबंध में भी प्रदेश सरकार विशेष योजना के साथ आगे बढ़ रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *