Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हम लोग भारतवादी अथवा चीनवादी नहीं हैंः प्रचण्ड

 

काठमांडू, ३१ मार्च । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि अब हर नेपाली नेपालवादी होना चाहिए । शनिबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘हम लोग चीनवादी अथवा भारतवादी नहीं हैं, अब नेपालवादी बनने का युग शुरु हो चुका है । हां, कल तक किसी को भारतवादी और किसी को चीनवादी के रुप में पहचाने जाते थे । अब यह समय नहीं है । अब जनता और राष्ट्र को एकतावद्ध करने का समय आ गया है, प्रो नेपाल बनने का समय आ गया है ।’
अध्यक्ष प्रचण्डका कहना है राजनीतिक इतिहास को देखते हैं तो हर नेताओं में से किसी को भारत परस्त और किसी को चीन परस्त कहा गया है । उनका मानना है कि अब इस तरह का आरोप बन्द होना चाहिए । अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘अब नयां युग में देश प्रवेश कर चुका है, हमारी सोच, विचार और क्रियाकलाप भी परिवर्तन होना चाहिए ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed